उपचार के विकल्प
उपचार के कई विकल्प हैं जिनकी अलग-अलग समय पर आवश्यकता हो सकती है और कभी-कभी उपचारों के संयोजन की आवश्यकता होती है। उस समय आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप कोई विकल्प खोजने से पहले आपको कुछ विकल्पों को आजमाने या तलाशने की आवश्यकता हो सकती है।
सेवा की प्रतीक्षा करते समय क्या करें
कभी-कभी इन सेवाओं को प्राप्त करने से पहले आपको प्रतीक्षा करनी होती है। ऐसी भी कुछ चीजें हैं जो आप प्रतीक्षा करते समय कर सकते हैं।
किसी से बात करें
ऐसे समय पर किसी से बात करना वास्तव में मददगार हो सकता है।
- शराब और नशीली दवाओं की सूचना सेवा (एडीआईएस) (Alcohol and Drug Information Service (ADIS)) को 1300 13 1340 पर फ़ोन करें
- लाइफलाइन (Lifeline) को 13 11 14 पर फ़ोन करें
- मानसिक स्वास्थ्य आपातकालीन लाइन (Mental health emergency line) को 13 14 65 पर फ़ोन करें
- शराब के साथ अपने संबंध को देखने के लिए हैलो संडे मॉर्निंग (Hello Sunday Morning) पर जाएँ
- काउंसिलिंग ऑनलाइन (Counselling Online) पर जाएँ
परिवार, दोस्त और अन्य सहायक लोग, सलाह और सहायता के लिए फैमिली ड्रग सपोर्ट लाइन (Family Drug Support Line) को 1300 368 186 (24/7 उपलब्ध) पर फ़ोन कर सकते हैं।
सहयोगी समूह में भाग लें
आप स्मार्ट रिकवरी (SMART Recovery), अल्कोहलिक्स एनोनिमस (Alcoholics Anonymous) या नारकोटिक्स एनोनिमस (Narcotics Anonymous) जैसे सहयोगी समूह में शामिल हो सकते हैं, जिनमें से सभी पूरे दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में मिलते हैं।
फैमिली ड्रग सपोर्ट (Family Drug Support) के माध्यम से परिवार, दोस्तों और अन्य सहायकों के लिए भी सहायता समूह उपलब्ध हैं।
अधिक जानकारी प्राप्त करें
ऐसी कई वेबसाइट हैं जो बहुत अच्छी जानकारी प्रदान करती हैं जिनमें शामिल हैं:
सुध में लाने वाली सेवाएँ
सुध में लाने वाली सेवाएं किसी को सुरक्षित रूप से सुध में लाने के लिए एक गैर-चिकित्सा का वातावरण प्रदान करती हैं। इनमे अधिकांश भोजन, और स्नान की पेशकश करेंगे, और यदि आवश्यक हो तो लोगों को उपयुक्त सेवाओं से जोड़ सकती हैं। यदि आपको सुध में लाने वाली सेवा की आवश्यकता है, तो सेवा निर्देशिका देखें।